सीमा पार से आई करीब 12 किलो हेरोइन बरामद, तस्करी नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही पुलिस

voice punjabtime
2 Min Read

 

अमृतसर। जिला देहात पुलिस के थाना घरींडा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 11 किलो 960 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। हेरोइन की यह खेप पाकिस्तान में बैठे तस्करों की ओर से भेजी गई है

एसएसपी कंवल प्रीत सिंह चाहल ने बताया कि , गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। जांच के दौरान संदिग्ध गतिविधियों के संबंध में मिली जानकारी के बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए हेरोइन की खेप बरामद की। फिलहाल इस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद हेरोइन की खेप किन लोगों ने रिसीव करनी और इसे किस स्थान तक पहुंचाया जाना था। साथ ही तस्करी से जुड़े नेटवर्क, सप्लाई चेन और अन्य संभावित आरोपियों की पहचान के लिए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि राज्य में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और ऐसे मामलों में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि यदि उन्हें अपने क्षेत्र में नशा तस्करी या संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *