द लर्निंग फील्ड ग्लोबल स्कूल के तीरंदाजों ने राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम

voice punjabtime
2 Min Read

शहर की प्रमुख शिक्षण संस्था द लर्निंग फील्ड ग्लोबल स्कूल (टी.एल.एफ) मोगा के विद्यार्थियों ने गत दिवस गोवा में आयोजित की गई वाईएसएए नेशनल लेवल आर्चरी चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल और क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। इस संबंधी जानकारी देते हुए स्कूल के चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग ने बताया कि स्कूल के अंडर-17 कंपाउंड राउंड में नमन शर्मा ने व्यक्तिगत वर्ग में कांस्य पदक जीतने के साथ-साथ टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं अंडर-17 इंडियन राउंड में खुशदीप कौर ने अपनी टीम के साथ स्वर्ण पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता के दौरान द लर्निंग फील्ड ग्लोबल स्कूल को उत्कृष्ट सहयोग और सहभागिता के लिए प्रतिष्ठित वॉलंटियर शील्ड से भी सम्मानित किया गया। चेयरमैन प्रवीण गर्ग, चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग व डायरेक्टर डा.मुस्कान गर्ग ने विजेता खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि विद्यालय की खेलों के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस मौके पर डायरेक्टर डॉ. मुस्कान गर्ग ने विद्यार्थियों के समर्पण, अनुशासन और मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल नीतू डांडी ने विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के समग्र विकास पर विशेष ध्यान देता है, जिसके परिणामस्वरूप वे विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार सफलता प्राप्त कर रहे हैं। इस अवसर पर स्कूल की डीन एकेडमिक्स सुश्री रविंदर कौर ने भी खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर विद्यालय परिवार ने सभी विजेता खिलाड़ियों को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। आज स्कूल में पहुंचे विद्यार्थियों का विशेष सम्मान किया गया तथा उन्हें इसी प्रकार उम्दा प्रदर्शन करके स्कूल, अपने माता-पिता व मोगा शहर का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित कर

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *