मोगा-फिरोजपुर रोड पर आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी घलकलां के बिल्कुल सामने स्थित शहर की प्रमुख शिक्षण संस्थाद लर्निंग फील्ड ए ग्लोबल स्कूल (टी.एल.एफ), जो कि स्कूल के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग व डायरेक्टर डा.मुस्कान गर्ग के दिशा-निर्देशों पर चल रहा है, के विद्यार्थी आए दिन नए कीर्तिमान रचकर स्कूल, अपने अभिभावकों व मोगा शहर का नाम रोशन कर रहे हैं। इसी के चलते टी.एल.एफ. स्कूल मोगा के लिए गर्व का क्षण है कि स्कूल की छात्रा सहलजीन कौर (कक्षा 10वीं) तथा छात्र हसरत धालीवाल (कक्षा 9वीं) ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, कड़ी मेहनत और अनुशासित अभ्यास के दम पर प्री-नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग ने बताया कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की लगन और समर्पण के साथ-साथ खेलों एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की स्कूल की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग, डायरेक्टर डॉ. मुस्कान गर्ग, प्रिंसिपल नीतू डांडी तथा समस्त टी.एल.एफ परिवार ने दोनों होनहार खिलाड़ियों को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों विद्यार्थी आगामी प्री-नेशनल चैंपियनशिप में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। इस मौके पर विद्यालय परिवार ने दोनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य एवं

