: मोगा के गांधी पर स्थित रेलवे फाटकों के साथ रेलवे की प्लेटी जहां पर माल की लोडिंग व अनलोडिंग का कार्य होता है। जिससे ट्रकों की आवाजाई के कारण वहां पर कई कीमती जानें भी जा चुकी है, जिनमें एक टीचर भी शामिल हैं। इसको देखते हुए शहर निवासियों द्वारा गांधी रोड पर धरना भी लगाया गया तथा प्रशासन द्वारा भी लोगों को विश्वास दिलाया गया था कि प्लेटी को मोगा से शिफ्ट करने बारे उनकी मांग व उच्चाधिकारियों को भेजेंगे। जिसके बाद भाजपा के तत्कालीन जिलाध्यक्ष डा.सीमांत गर्ग द्वारा भी लोगों के साथ धरने में बैठे तथा इस संबंध में उन्होंने रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव को भी पत्र लिखा तथा दिल्ली में भी भाजपा के राष्टÑीय महासचिव तरुण चुघ से भी मोगा की प्लेटी को शिफ्ट करने बारे रेलवे मंत्री को फोन करवाया तथा और भी कई कोशिशें की गई। जिसके बाद मोगा रेलवे स्टेशन की प्लेटी को शिफ्ट करने बारे एक प्रस्ताव भी लोकसभा में पेश किया गया। जिसके बाद उम्मीद जागी थीं कि अब रेलवे स्टेशन की प्लेटी शिफ्ट हो जाएगी। इस संबंध में आज रेलवे राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू मोगा पहुंचे तथा उन्होंने डा.सीमांत गर्ग के साथ पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि मोगा प्लेटी के बारे में विस्तार से जानकारी दी कि मोगा प्लेटी से जहां लोगों को यातायात की मुश्किल हो रही है। वहीं कई कीमतीं जाने भी जा चुकी हैं वह उनके ध्यान में हैं तथा इसका सारा एजेंडा पास हो चुका है। जिस पर 20 करोड़ रुपए लागत आएगी तथा इसका प्रोजेक्ट भी बनाया गया है तथा 15 महीने के बाद मोगा के मैहना गांव में मोगा की प्लेटी शिफ्ट हो जाएगी। जिससे जहां शहर निवासियों की यातायात की मुश्किल दूर होगी। वहीं प्लेटी के मैहना चले जाने से मालगाड़िया भी मैहना रेलवे स्टेशन पर रुका करेंगी तथा वहां ही लोडिंग व अनलोडिंग का कार्य चलेगा। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लोगों की समस्याओं व मांगों का तत्काल हल हो रहा है। उन्होंने कहा कि सी-57 जो गांव घलकलां के पास रेलवे फाटक है वहां पर भी जल्दी पुल बन जाएगा, जिससे लोगों की यातायात की समस्या का हल होगा उन्होंने कहा कि गाड़ियों के रुट बदलने का जमाना चला गया, अब तो लोगों की मांग पर नई फास्ट गाड़ियां चलाई जा रही हैं तथा मोगा निवासियों की यदि कोई नई गाड़ी चलाने की मांग है तो वह उसको एक प्रस्ताव बनाकर भेजें, जिस पर जल्दी अमल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पांच पुल मोगा-फिरोजपुर रेलवे मार्ग पर पास किए गए हैं, जिन पर कार्य शुरू हो जाएगा। यदि मोगा निवासियों को कोई यातायात की मुश्किल है तो वह इस बारे भी पुल बनाने के लिए प्रस्ताव उनको भेज सकते हैं। उन्होंने कहा कि डा.सीमांत गर्ग व और भाजपा नेताओं से मिलकर वह इस बारे पूरी योजनाबद्ध ढंग से कोई भी मांग के बारे उन्हें लिखित दें वह उसको जल्दी पूरा करवाएंगे।

