गढ़शंकर के बीत इलाके में युवक को अज्ञात युवक आरोपी गाड़ी स्क्रोपिओ में उठा कर ले गए, 2 घंटे बाद गंभीर घायल कर फेंका , अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत किया घोषित

voice punjabtime
2 Min Read

 

गढ़शंकर। गढ़शंकर के बीत इलाके में गांव भवानीपुर के सताईस वर्षीय युवक को दिनदिहाड़े अगवा किया और गाड़ी में डाल कर ले गए दो घंटे बाद गढ़शंकर बीनेवाल रोड़ पर फेंक गए। वहां से लोगों ने उसे उठाकर अस्पताल पहुँचाया तो अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी मुताबिक गांव भवानीपुर का मंजीत सिंह उर्फ़ गन्नी पुत्र दिलबाग सिंह आपने दोस्त सूरज निवासी अचलपुर के साथ मोटरसाइकिल पर गांव झोनोवल के निकट पेट्रोल पंप पर आ रहा था तो करीब बारह वजे एक स्कार्पियो ने उन्हें टक्कर मारी और निचे गिरने पर मंजीत सिंह उर्फ़ गन्नी से मारपीट की और उठाकर गाड़ी में डाल लिया। जिसके पौने दो घंटे बाद करीव पौने दो वजे झुंगियां बीनेवाल रोड पर गंभीर घायल कर फेंक गए। जिसके बाद काफी लोग एकत्र हो गए। लोगों ने उससे उठाने के कोशिश की लेकिन वह बेहोशी की हालत में था। जिसके बाद लोगों ने गंभीर घायल मंजीत सिंह उर्फ़ गन्नी को सिवल अस्पताल गढ़शंकर पहुँचाया। वहां पर डॉक्टरों ने उससे मृत करार दे दिया।

मंजीत सिंह उर्फ़ गन्नी की टांगों पर गोली लगने जैसे निशान लग रहे और सिर पर तेज नुकीले हथियार के निशान लगे हुए दिखाई दे रहे थे।

एसएचओ गगनदीप सिंह : तेजधार हथियारों से मंजीत सिंह उर्फ़ गन्नी को मारा गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे है और मृतक के परिवार वालों के बयानों पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया जायेगा।

फोटो : मृतक मंजीत सिंह उर्फ़ गन्नी की फाइल फोटो और आरोपियों द्वारा रोड पर फेंके गंभीर घायल युवक को उठाने की कोशिश करते लोग।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *