मोगा सिटी साउथ पुलिस ने 100 ग्राम हेरोइन और 21,700 की ड्रग मनी के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

voice punjabtime
1 Min Read

 

 

 

मोगा। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिटी साउथ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 ग्राम हेरोइन और ₹21,700 की कथित ड्रग मनी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना सिटी साउथ के प्रभारी गुरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान डीएम कॉलेज ग्राउंड, मोगा के पास मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 100 ग्राम हेरोइन और ₹21,700 की ड्रग मनी बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजवीर सिंह और अर्शप्रीत सिंह, निवासी साधा वाली बस्ती, मोगा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना सिटी साउथ में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि पूछताछ के दौरान नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *