मोगा में हत्या के मामले का मुख्य आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बुलेट बाइक बरामद

voice punjabtime
2 Min Read

 

मोगा पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की हैजानकारी के अनुसार, 16 जुलाई को थाना बधनी कलां क्षेत्र के गांव दोधर शर्की में निर्मल सिंह नाम के एक व्यक्ति को गांव के रहने वाला गुरप्रीत सिंह ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी गुरप्रीत सिंह के खिलाफ थाना बधनी कलां में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) तथा आर्म्स एक्ट की धाराओं 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए मोगा पुलिस ने तुरंत अलग-अलग टीमें गठित कर जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों, खुफिया सूचना और अन्य सुरागों के आधार पर लगातार छापेमारी करते हुए पुलिस ने 17 जुलाई को, वारदात के 24 घंटे के भीतर ही मुख्य आरोपी गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई काले रंग की बुलेट मोटरसाइकिल (नंबर PB-29-AF-5671) तथा मृतक के खून से सने कपड़े भी बरामद किए हैं।फिलहाल पुलिस हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार की बरामदगी और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की गहन जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *