विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई (रविवार) को लगाए जाएंगे विशेष कैंप

voice punjabtime
2 Min Read

 

विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत गणना प्रपत्रों के संग्रहण तथा उसके बाद उनके डिजिटलीकरण के लिए रविवार, 19 जुलाई 2026 को जिले के सभी पोलिंग बूथों पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे। विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत घर-घर सर्वेक्षण 25 जून से शुरू हो चुका है और 3 अगस्त 2026 को समाप्त होगा। जो मतदाता अभी तक अपने गणना प्रपत्र जमा नहीं करवा सके हैं, उनकी सुविधा तथा प्रक्रिया को समय पर पूरा करने के उद्देश्य से 19 जुलाई 2026 को सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक सभी पोलिंग बूथों पर विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे।

 

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला चुनाव अधिकारी-सह-डिप्टी कमिश्नर, मोगा श्री सागर सेतिया ने बताया कि जिन बी.एल.ओ. ने 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण का कार्य पूरा कर लिया है, वे अन्य बी.एल.ओ. तथा बी.एल.ए. को सहयोग प्रदान करेंगे। जिन बी.एल.ओ. द्वारा गणना प्रपत्रों का संग्रहण संतोषजनक रूप से पूरा किया जा चुका है, वे अब डिजिटलीकरण के कार्य पर विशेष ध्यान देंगे।

 

जिला चुनाव अधिकारी श्री सागर सेतिया ने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों के वितरण का कार्य तथा पोलिंग बूथों के रैशनलाइजेशनका कार्य भी 3 अगस्त तक पूरा किया जाएगा। मतदाता सूचियों का प्रारूप 13 अगस्त को प्रकाशित किया जाएगा, जबकि इन पर दावे और आपत्तियां 13 अगस्त से 12 सितंबर तक प्रस्तुत की जा सकेंगी। प्राप्त दावों और आपत्तियों का निपटारा 13 अगस्त से 8 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद अंतिम मतदाता सूचियों का प्रकाशन 12 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।

 

डिप्टी कमिश्नर ने जिला मोगा के अधिक से अधिक मतदाताओं से 19 जुलाई को आयोजित विशेष कैंपों में भाग लेकर इस प्रक्रिया का लाभ उठाने की अपील की

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *