पंजाब के ५० वर्ष से अधिक आयू वर्ग के लोगों की सुविधा के लिए ंपंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत आज नंगल के वार्ड नंबर एक से श्रद्वालूओं का एक जत्था श्री हरिमन्दिर साहिब,दुर्गयाणा मन्दिर,श्री राम तीर्थ श्री अमृतसर साहिब के दर्शनों व वाघा बार्डर के दीदार पाने रवाना हुआ।लगभग ४५ श्रद्वालूओं से भरी इस बस को हरी झंडी दिखा रवाना करने पंजाब के शिक्षा मंत्री एडवोकेट हरजोत सिंह की माता बलविंद्र कौर,श्री गुरू रविदास आयुर्वेद युनिवर्सिटी पंजाब के चेयरमैन एंव जिला रूपनगर आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष डा.संजीव गौतम,पंजाब ब्राह्मण बोर्ड पंजाब के सदस्य सुमित अग्रिसंदल भी विशेष तौर पर पंहुचे हुए थे।
बताया गया है कि तीन दिनों की इस यात्रा के लिए जाने वाले सभी श्रद्वालूओं के रहने व खाने पीने की पूरी व्यवस्था सरकार द्वारा नि:शुल्क की जाती है।

