स्थानीय कोटकपूरा बाईपास स्थित लाल दुआरा मंदिर में एकादशी पर सत्संग एवं आरती का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम पंडित श्रवण कुमार के नेतृत्व में श्री-श्री 1008 परमहंस योगीराज सतगुरु श्री बावा लाल दयाल जी महाराज के आशीर्वाद से श्रद्धालुओं ने बावा लाल दयाल जी के दरबार में नत्मस्तक होकर गुरु की महिमा का गुणगान किया। इस मौके पर मंदिर के चेयरमैन व समाज सेवी राजेंद्र वधवा, वीना वधवा ने बावा लाल दयाल जी के दरबार में ज्योति प्रज्वलित की रस्म अदा की। इस दौरान महिला सत्संग मंडली की सदस्यों ने जय राधे जय राधे जय कृष्णा बोलो जय श्री राधे..आदि भजनों का गायन करके श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। इस मौके पर मंदिर के चेयरमैन राजेन्द्र वधवा ने सभी को मंदिर में होने वाले संकीर्तन में आने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मंदिर में बड़े गहाल में जल्द मूर्ति स्थाना की जाएगी। इस दौरान आरती करके सभी को फ्रूट चार्ट का लंगर वितरित किया गया। इस मौके पर मुख्य सेवादार राजेन्द्र वधवा, अश्विनी कुमार जस्सी धर्मकोट, राहुल मित्तल, राजेन्द्र चौधरी, आशीष सूद, सुरिंदर चोपड़ा, कुलदीप वधवा, यशइन्द्र राजा, रमेश वधवा, कपिल कपूर, राजीव उप्पल, विजय कुमार, रोबिन कुमार, अनिल कुमार के अलावा भारी संख्या में शहर निवासी मौजूद थे।

