टी.एल.एफ. स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ, जिसके बाद राष्ट्रगान गाया गया। इस दौरान स्कूल के शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने पूरे गर्व और समर्पण के साथ राष्ट्र के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने कविता पाठ, भाषण तथा रंगारंग समूह नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता, एकता और राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि चेयरमैन प्रवीण गर्ग, चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग, चेयरमैन, तथा जी.डी. गुप्ता, डायरेक्टर आई.एस.एफ.सी.पी, डॉ. मुस्कान गर्ग डायरेक्टर टी.एल.एफ, सुश्री नीतू डांडी प्रिंसिपल टी.एल.एफ, गगनदीप सिंह डायरेक्टर अकादमिक्स तथा सुश्री रविंदर कौर डीन अकादमिक्स ने राष्टÑीय ध्वज को सलामी दी। इस मौके पर अपने संबोधन में चेयरमैन प्रवीण गर्ग व चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग व अन्य अतिथियों ने सभी को देशभक्ति, एकता, अनुशासन और राष्ट्र की प्रगति के लिए समर्पण की भावना को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। खुशी के इस अवसर पर सभी शिक्षकों एवं अतिथियों को मिठाइयां भी वितरित की गईं। कार्यक्रम के अंत में सुश्री सोनिया सचदेवा (एचएम) ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद किया। समारोह को सफल बनाने में स्कूल के शिक्षकों एवं स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके सामूहिक प्रयास, मेहनत और समर्पण के चलते स्वतंत्रता दिवस समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

