शहीदों की कुर्बानियों से मिली आजादी को संभाल कर रखना हम सभी देश निवासी का फर्ज है : डा.सीमांत गर्ग

voice punjabtime
2 Min Read

15 अगस्त 1947 को शहीदों की कुर्बानियों से मिली आजादी को संभाल कर रखना सभी देश निवासियों का फर्ज है तथा आजादी के शहीदों को हमेशा याद रखना तथा उन्हें श्रद्धाजंलि देना भी हमारा कर्तव्य है, ताकि हमारे शहीदों द्वारा जो आजादी का सपना लिया गया था वह साकार हो सके। उक्त विचार भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा.सीमांत गर्ग ने 80 वें आजादी दिवस पर पुरानी दाना मंडी में स्थित भाजपा दफ्तर तथा कोटकपूरा बाईपास स्थित निर्मोही कुष्ट आश्रम में राष्ट्रीय ध्वज लहराकर सलामी देने के अवसर पर प्रकट किए। इस अवसर पर सीनियर भाजपा नेता, पार्षद विक्की सितारा, पार्षद टोनी सितारा, अमित गुप्ता, सोनी मंगला, उमाकांत राय, शशिकांत, भपिंदर हैप्पी,धर्मवीर भारती, संजीव अग्रवाल, जतिंदर चड्ढा, राजिंदर गाबा, सुशील जैदका के अलावा काफी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। डा.सीमांत गर्ग ने कहा कि आज जो हम भारत के लोग आजादी का सुख भोग रहे हैं उस आजादी की रक्षा करना ही देश वासियों का फर्ज हैं। उन्होंने कहा कि हमारे शहीदों ने जो देश को आजाद करवाने के लिए कुर्बानियां दी है उन कुर्बानियों को हमेशा याद करना भी हमारा फर्ज हैं। क्योंकि जो कौमें अपने शहीदों को भूल जाती है वह कौमें खत्म हो जाती हैं। इसलिए हमें समय-समय पर अपने तिरंगे ध्वज तथा अपने शहीदों को हमेशा सलाम करना चाहिए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *