वार्ड 30-31 में सीवरेज का गंदा पानी घरों में घुसा, पीने के पानी में मिल रहा दूषित पानी

voice punjabtime
2 Min Read

 

मोगा शहर के वार्ड नंबर 30 और 31 में सीवरेज की सफाई न होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीवरेज का गंदा पानी सड़कों के साथ-साथ लोगों के घरों में प्रवेश कर रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह दूषित पानी जमीन के नीचे पीने वाले पानी में भी मिल रहा है, जिसके कारण इलाके में बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। मुहल्ला निवासियों ने बताया कि सीवरेज की समस्या को लेकर कई बार प्रशासन को अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन अभी तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया। हालात यह हैं कि लोगों को पीने के लिए साफ पानी दूसरे मुहल्लों से लाना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बरसात का मौसम शुरू होने के कारण समस्या और गंभीर हो गई है। सीवरेज का गंदा पानी सड़कों और घरों में जमा होने से लोगों को संक्रमण और अन्य बीमारियां फैलने का डर सता रहा है। लोगों ने प्रशासन और नगर निगम से मांग की है कि सीवरेज की तुरंत सफाई करवाकर समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।

वहीं, लोगों की समस्या को प्रशासन तक पहुंचाने के लिए मोगा अकाली दल के हलका इंचार्ज संजीत सिंह सन्नी गिल मौके पर पहुंचे। उन्होंने मुहल्ला निवासियों को भरोसा दिलाया कि वह नगर निगम कमिश्नर से बातचीत कर इस समस्या को एक-दो दिन में हल करवाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम की ओर से पीने वाले साफ पानी की टंकियां मुहैया करवाने की व्यवस्था करवाई जाएगी। मुहल्ला निवासियों ने प्रशासन से अपील की है कि लोगों की परेशानी को देखते हुए सीवरेज की सफाई और पीने के पानी की समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया

जाए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *