राहुल गांधी के खिलाफ FIR पर भड़के कांग्रेसी, मोदी का पुतला फूंका

voice punjabtime
1 Min Read

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज किए जाने के विरोध में जगराओं के कांग्रेसियों ने पूर्व विधायक जगतार सिंह जग्गा के नेतृत्व में रानी झांसी चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका।

प्रदर्शनकारियों ने एफआईआर को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वे और मजबूती से जनता की आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं।

कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को कथित तौर पर अपमानित करने वालों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की जाए।

इस मौके पर देहाती प्रधान रविंदरपाल सिंह उर्फ राजू कामरेड, शहरी प्रधान नवदीप सिंह गरेवाल, हरप्रीत सिंह धालीवाल, वरिष्ठ नेता गोपाल शर्मा, नीटा सभ्रवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *