थाना सिटी मोगा पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल, मैगजीन में 6 जिंदा कारतूस और एक सफेद रंग की आई-20 कार बरामद की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान जसविंदर सिंह निवासी जीरा रोड, मोगा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं 25, 54, 59 के तहत थाना सिटी मोगा में मामला दर्ज किया गया है।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि उसके पास अवैध पिस्टल और कारतूस कहां से आए तथा इनका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।

