मोगा पुलिस ने चोरी की 8 मोटरसाइकिलों समेत दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

voice punjabtime
1 Min Read

 

मोगा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर चोरी की कुल 8 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। जानकारी देते हुए SHO इंस्पेटर गुरविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि कुछ दिनों में मोगा शहर में लगातार मोटर साइकिल चोरी हो रहे थे जिसके ऊपर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ASI जगविंदर सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर जसविंदर सिंह निवासी कोट ई सेखा को गिरफ्तार करके उनके पास से 2 चोरी के मोटरसाइकल बरामद करके पूछ ताछ में उनके एक साथ निशान सिंह को गिरफ्तार करके उनके पास से 6 मोटर साइकिल बरामद की हे। दोनों आरोपियों के पास से कुल 8 मोटरसाइकल बरामद किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी 1 में धारा 303(2), 317(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *