आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी में अंतरराष्ट्रीय आई.सी.एस.22 की प्रीसिमपोजियम का भव्य शुभारंभ

voice punjabtime
2 Min Read

राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी में 23 अक्तूबर को प्रारंभ होने जा रही 22 वीं अंतराष्ट्रीय साईकलोडेशटन प्रीसिमपोजियम का भव्य शुभारंभ डा.थोरेसटीम लोफटसन एमरटेस प्रोफेसर फैकल्टी आफ फार्मास्यूटिकल साइंसेस यूनिवर्सिटी आफ आईसलैंड एवं हना लीजिया, चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव इंजी. जनेश गर्ग, डा.मुस्कान गर्ग, डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, आई.एस.एफ.सी.पी.आर. के प्रिंसिपल डा.आर.के.नारंग, आग्रेनाइजिंग सचिव डा. सिद्धार्थ मेहन के द्वारा ज्योति प्रज्वलित करके किया गया। संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग व डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता ने पौधा भेंट करके किया। कार्यक्रम का संचालन आग्रेनाइजिंग सचिव डा.सिद्धार्थ मेहन ने किया। डा.थोरेसटीम लोकसन ने अपना व्याख्यान फार्मास्यूटिकल एप्लीकेशन आफ साईकलोडेशटन पर दिया एवं बताया कि साईकलोडेशनट बहुत पुराना मोनीक्यूल है, जो कि नैनो ड्रग डिलीवरी सिस्टम ने बहुत ही उपयोगी साबित होता है। फार्मास्यूटिकल रिसर्च में साईकलोडेशटन की अहम भूमिका है। इस दौरान वर्कशाप में पूछे गए सवालों का जबाव डा.थोरेसटीम लोफटसन बहुत ही तकनीकी रूप से बताया एवं भविष्य में उपयोग में आने वाली साईकलोडेशटन के बारे पूर्ण जानकारी दी। डा.थोरेसटीम लोफटसन को संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव इंजी. जनेश गर्ग, डा.मुस्कान गर्ग, डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, आई.एस.एफ.सी.पी.आर. के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग, आग्रेनाइजिंग सचिव डा.सिद्धार्थ मेहन, सभी विभागों के अध्यक्ष, डीन ने स्मृति चिन्ह व दोशाला देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सभी का धन्यवाद आई.एस.एफ.सी.पी.आर. के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग ने किया। इस अवसर पर संस्था का फैकल्टी स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *