आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी में जागृति एक अहसास यूथ फेस्ट में विद्यार्थियों ने मचाई धूम

voice punjabtime
2 Min Read

राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी में विगत तीन दिन से चल रहे 22 वें अंतराष्ट्रीय साईकलो डेस्क्स्ट्रन सिंपोजियम के दौरान जागृति एक अहसास यूथ फेस्ट का भव्य आयोजन किया गया। जिसका भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ, विशिष्ठ अतिथि विधायक मोगा डा. अमनदीप कौर अरोड़ा, विधायक धर्मकोट दविंदरजीत सिंह लाडी ढोस, चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव इंजी. जनेश गर्ग, डा.मुस्कान गर्ग, के.पी.एस. के चेयरमैन एडवोकेट सुनील गर्ग, डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, आई.एस.एफ.सी.पी.आर. के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग तथा देश एवं विदेश से आए हुए वैज्ञानिकों ने ज्योति प्रज्वलित करके किया। इस दौरान संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग एवं एडवोकेट सुनील गर्ग व अन्य अतिथियों ने आए हुए मेहमानों का स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह पंजाब राज्य के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि 26 राज्य एवं 15 देशों के वैज्ञानिक, रिसर्चर, शिक्षकगण, विद्यार्थी इसमें भाग ले रहे हैं। संस्थान की प्रशंसा करते हुए कहा कि आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी नए मुकामों को लगातार हासिल कर रहा है। जागृित एक अहसास यूथ फेस्ट वैज्ञानिक समुदायों के साथ यह नई रोशनी एवं ऊर्जा का कार्य करता है। आज के समय में यह वैज्ञानिक रूप से पुष्टि हो चुकी है कि मन एवं शरीर को स्वस्छ रखने के लिए व्यायाम के साथ-साथ इस तरह के कार्यक्रम लोगों में ऊर्जा का प्रवाह करते हैं। यूथ फेस्ट की कोआडीनेटर सीमा बराड़ ने बताया कि इस दौरान छात्रों के द्वारा गणेश वंदना, इनक्रेडिवल इंडिया जिसमें दस राज्यों की झलकियां दिखाई गई। डिस्प्रेशन एक्ट, सूफी नाइट, 1947 एक्ट, अशोका, बालीवुड डांस, छावा, भंगड़ा के साथ-साथ मां दुर्गा, महाराजा रंजीत सिंह, पदमावति के साथ-साथ कई डांस प्रस्तुत किए गए, जो लोगों को दिल को छू रही थीं। इस दौरान छात्रों के द्वारा दी गई प्रस्तुतियों की तारीफ सभी अतिथियों ने की। अंत में सभी का धन्यवाद डा.सिद्धार्थ मेहन ने किया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *