नशे के लिए पैसे नहीं मिले तो श्मशान घाट से साइकिल चोरी करने की कोशिश, लोगों ने युवक को पकड़ा; CCTV में कैद हुई घटना

voice punjabtime
2 Min Read

 

 

मोगा में साइकिल चोरी करने की कोशिश का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नशे के लिए पैसे नहीं मिलने पर एक युवक ने श्मशान घाट में खड़ी साइकिल चोरी कर भागने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। इस पूरी घटना की वारदात स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

 

मिली जानकारी के अनुसार, आज दोपहर करीब 12 बजे गांधी रोड स्थित श्मशान घाट में एक व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। इसी दौरान मृतक के परिवार के साथ आए लोगों की साइकिल अंदर खड़ी थी। आरोप है कि युवक ने साइकिल उठाकर वहां से भागने की कोशिश की। उसे ऐसा करते देख मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़ लिया।

 

बताया जा रहा है कि पकड़े गए युवक ने नशे का आदी होने और पैसे नहीं मिलने पर चोरी करने की बात कही। इसके बाद लोगों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

बही श्मशान घाट के जेनरल सेक्रेटरी सोनू अरोड़ा ने बताया आज दोपहर को एक नौजवान ने साइकिल चोरी करके भाग रहे थे। उनको पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। साइकिल अपने श्मशान घाट के सेवादार के थे। नौजवान ने बताया नशे के लिए पैसा न मिलने पर उन्होंने चोरी किया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *