मोगा में गत दिवस हुए गोलीकांड में दो व्यक्तियों की हुई मृत्यु से पंजाब सरकार की कानून व्यवस्था की पोल खोलती है कि पंजाब में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है तथा गलत तत्वों पर पुलिस प्रशासन का कोई कंट्रोल नहीं है। उक्त विचार भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व भाजपा मैडीकल सैल के प्रदेश अध्यक्ष डा.सीमांत गर्ग ने आज दो व्यक्तियों की हुई मृत्यु तथा दो के घायल होने की घटना बारे पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रकट किए। डा.सीमांत गर्ग ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है जिस कारण पूरे पंजाब में गलत तत्व दिन दिहाड़े गोलियां चलाकर बेकसूर लोगों की हत्या कर रहे हैं तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारी आंखे बंद करके यह सब कुछ देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि गोलियां चलाने वालों का मौके पर न पकड़े जाना सरकार की पुलिस प्रशासन पर पकड़ न होने के कारण यह घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि वह पीड़ित परिवारों से गहरा दुख प्रकट करते हैं तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से मांग करते हैं कि आरोपियों को जल्दी से जल्दी काबू करके उनको कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि आगे से पुलिस प्रशासन के अधिकारी इस बात के पुख्ता प्रबंध करें कि कोई भी व्यक्ति आगे से ऐसी घटना को अंजाम न दे सके।

