करवा चौथ के पावन अवसर पर रोटरी क्लब मोगा सिटी की ओर से रोटरी परिवार की सुहागिनों को सर्गी भेंट कर उनके प्रति प्रेम, सम्मान और अपनत्व की भावना व्यक्त की गई। क्लब पिछले 25 वर्षों से इस परंपरा को निरंतर निभाता आ रहा है। इस पहल ने करवा चौथ के त्योहार की खुशियों को और भी खास बना दिया। इस अवसर पर प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन प्रदीप जिंदल एवं रोटेरियन गौरव मित्तल ने विशेष भूमिका निभाई। उनके साथ क्लब के चेयरमैन विजय मदान, अध्यक्ष राजीव बेदी, सचिव गुरजीत सिंह, वनीत गुप्ता सहित रोटरी क्लब की टीम ने इस स्नेहपूर्ण पहल में योगदान दिया। चेयरमैन विजय मदान ने कहा कि सर्गी भेंट करने की परंपरा प्रेम, सम्मान और अपनत्व का प्रतीक है। रोटरी क्लब मोगा सिटी पिछले 25 वर्षों से इस परंपरा को निभाकर रोटरी परिवार की महिलाओं के साथ त्योहार की खुशियां साझा करता आ रहा है। ऐसे आयोजन आपसी प्रेम, भाईचारे और पारिवारिक संबंधों को मजबूत बनाते हैं। सर्गी भेंट करना केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि महिलाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करने का सुंदर माध्यम भी है। इस पहल के लिए रोटेरियन नरिंदर कुमार, ग्रीटिंग्स चेयरमैन, रोटरी क्लब मोगा सिटी 2026-27 सहित रोटरी परिवार के सदस्यों ने क्लब की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब मोगा सिटी भविष्य में भी समाज में सेवा, प्रेम और खुशियां बांटने के ऐसे प्रयास जारी रखेगा।

