मंदिर श्री लाल द्वारा, मोगा-कोटकपूरा बाईपास में श्री श्री 1008 श्री बावा लाल दयाल जी महाराज के स्वरूप श्री सुंदर दास जी महाराज के प्रकाश पर्व एवं ताजपोशी के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 1 नवंबर 2026, रविवार को सायं 5 बजे से 6 बजे तक भव्य संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इस पावन अवसर पर श्री गुरु महाराज जी की पालकी के रूप में ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके उपरांत आरती एवं अरदास की जाएगी तथा केक काटने की रस्म अदा की जाएगी। कार्यक्रम में पहुंचने वाली संगत के बीच प्रसाद भी वितरित किया जाएगा। मंदिर श्री लाल द्वारा के प्रमुख सेवादार राजेंद्र वधवा ने समस्त संगत एवं सेवकों से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर मंदिर में पहुंचकर श्री गुरु महाराज जी का प्रकाश पर्व एवं ताजपोशी पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाएं। उन्होंने सभी सेवकों से शोभायात्रा में शामिल होकर इसकी रौनक बढ़ाने तथा गुरु महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त करने की विनती की।

