*डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा को पहली सूची में टिकट मिलने से मोगा में खुशी की लहर*

voice punjabtime
1 Min Read

मोगा: आम आदमी पार्टी की जिला प्रधान महिला विंग लवली सिंगला ने डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा को पहली सूची में ही टिकट मिलने पर खुशी जताते हुए पार्टी हाईकमान का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मोगा हलके में डॉ. अरोड़ा की लोकप्रियता के चलते पार्टी कार्यकर्ताओं और महिला विंग में खुशी की लहर है। पंजाब महिला विंग की प्रधान के रूप में उनके नेतृत्व से महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है

लवली सिंगला ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और जनकल्याण के क्षेत्र में किए गए कार्यों को लेकर कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और महिला विंग की सदस्यों से एकजुट होकर घर-घर पहुंचने, जनता का विश्वास मजबूत करने और पूरी ताकत से चुनाव प्रचार में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास जताया कि सामूहिक मेहनत से डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा को पहले से भी बड़ी बढ़त से जीत दिलाई जाएगी और ईश्वर से प्रार्थना की कि

डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा जल्द मंत्री बनकर मोगा की जनता की और अधिक सेवा करें।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *