द लर्निंग फील्ड ए ग्लोबल स्कूल, मोगा में पंजाब दिवस बड़े उत्साह, उमंग और देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, गौरवशाली इतिहास और पारंपरिक जीवनशैली को रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदर्शित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर पंजाबी संस्कृति के रंगों से सराबोर नजर आया। विद्यार्थियों ने पंजाबी गीतों, लोकनृत्यों, भाषणों और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी मातृभूमि पंजाब के प्रति प्रेम और गर्व की भावना व्यक्त की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पंजाब के इतिहास, भाषा, लोकसंगीत, पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक मूल्यों से परिचित करवाना तथा उनमें अपनी जड़ों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना था। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से यह संदेश दिया कि पंजाब की पहचान उसकी जीवंत संस्कृति, मेहनतकश लोगों, समृद्ध परंपराओं और आपसी भाईचारे में निहित है। पंजाब दिवस समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने पंजाबी गीतों और लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का ध्यान आकर्षित किया। रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा में सजे विद्यार्थियों ने पंजाब की लोकसंस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की। भाषणों और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने पंजाब की ऐतिहासिक महत्ता, पंजाबी भाषा की मिठास और लोकपरंपराओं की विशेषताओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

