मोगा के सिविल लाइन श्री श्याम परिवार की ओर से खाटू वाले श्री श्याम प्रभु का भव्य संकीर्तन आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्याम प्रेमियों ने पहुंचकर बाबा श्याम के दरबार में शीश नवाया और भजनों का आनंद लेते हुए प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया।कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित हरिओम शर्मा के नेतृत्व में समाज सेवी गौरव गोयल व श्री श्याम परिवार के पदाधिकारियों एवं सदस्यों न द्वारा विधिवत रूप से श्याम बाबा के न दरबार में ज्योति प्रज्ज्वलित करके किया गया। इसके पश्चात अनमोल जगराता पार्टी के भजन गायक धर्मेन्द्र शर्मा एवं अनमोल शर्मा ने गणपति आराधना तथा श्री श्याम स्तुति का गुणगान कर वातावरण को भक्तिमय
बना दिया। भजन गायक धर्मेन्द्र शर्मा, राम चन्द्र शर्मा ने श्याम देने वाले हैं, हम लेने वाले हैं, मेरा श्याम बड़ा रंगीला, मस्ती बरसेगी कीर्तन में लेने आजा खाटू वाले रिंग्स के मोड़ पर सहित अनेक मधुर एवं भक्तिमय भजनों का गायन किया। संकीर्तन की समाप्ति पर श्री श्याम परिवार की ओर से कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि गौरव गोयल एवं गण्यमान्य व्यक्तियों को श्याम बाबा का स्वरूप भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कुटिया के मुख्य सेवादार रामचंद्र शर्मा, राजिंदर मिड्डा, बलजीत बग्गी, सुनील शर्मा, रघुवीर शर्मा, रमन सूद, राजू नारंग, अक्षय गुलाटी, अमित, लक्की, प्रीतम अरोड़ा, प्रिंस अरोड़ा, अविनाश गुप्ता, सोनू कुमार, मंजीत छाबड़ा, सुशील मिड्डा, राम चंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी मौजूद थे।

