हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने 34 लाख रुपए की लागत से नई दाना मंडी के नए विरासती गेट नंबर-2 के निर्माण का नींव पत्थर रखा

voice punjabtime
2 Min Read

मोगा शहर के सौंदर्यकरण में एक और कदम बढ़ाते हुए मोगा में अंग्रेजों के समय से बना पुरानी दाना मंडी की सब्जी मंडी के गेट नंबर-2 जो कि गिर चुका था, आज अपने वायदे को निभाते हुए 34 लाख रुपए की लागत से नए विरासती गेट नंबर-2 के निर्माण हेतु नींव पत्थर हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा व नगर निगम के मेयर प्रवीण शर्मा द्वारा रखा गया। इस मौके पर हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि अंग्रेजों के समय से बने पुरानी दाना मंडी सब्जी मंडी का गेट नंबर-2 गत दिवस खस्ताहालत होने के चलते उसकी छत्तें गिर चुकी थीं। जिस कारण यह मामला उनके ध्यान में दुकानदारों की ओर से लाई गई। जिस पर उन्होंने यह मामला पंजाब की भगवंत मान सरकार के ध्यान में लाई, जिनसे करीब 34 लाख रुपए की ग्रांट मंजूर करवाकर आज इस गेट नंबर-2 का विधिवत्त ढंग से नींव पत्थर रखा गया। विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि इस गेट से मंडी में आने वाले आम लोगों को धूप व बारिश से बचाव के लिए छत्त की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि मंडी को एक सुंदर व विरासती दिशा भी प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार से भारी संख्या में ग्रांट लाकर मोगा शहर के विकास कार्य सर्वपक्षीय पहल के आधार पर जारी हैं। उन्होंने कहा कि मोगा शहर के वार्डों के विकास कार्य बिना किसी पक्षपात से युद्ध स्तर पर जारी हैं। इस मौके पर मंडी के व्यापारी व दुकानदारों ने हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा, मेयर प्रवीण शर्मा का मंडी के गेट का नींव पत्थर रखकर कार्य शुरू करवाने पर उनका धन्यवाद किया। इस मौके पर आप नेता गुरमिंदरजीत सिंह बबलू, जगदीश शर्मा, रोशन लाल चावला, टीटू चावला, आप नेता गौरव गर्ग, रमन मक्कड़, प्रिंसपाल अरोड़ा, पार्षद हरी राम, पूर्व पार्षद राकेश काला बजाज के अलावा भारी संख्या में दुकानदार मौजूद थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *