राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.कालेज आफ फामेर्सी के विद्यार्थियों ने शिव कृपा वृद्ध आश्रम मोगा में जाकर उसमें रह रहे बुजुर्गों का हालचाल जानकर हेल्थ चेकअप किया। इस दौरान बुजुर्गों का ब्लड प्रेशर, टेंपरेचर, प्लस रेट आदि की जांच करते हुए सभी बुजुर्गों के साथ कुछ गेम केरम, लुड्डो, ताश व छोटे-छोटे गेम्स खेलें। संस्था के डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के भ्रमण न केवल प्रोफेशनल एक्टिविटी का हिस्सा है, बल्कि यह मानवता व मानव कल्याण के लिए किए जाने वाली यह एक ऐसी मुहिम है जिसमें युवाओं को अपने बुजुर्गों की देखरेख के लिए प्रेरित करती है। फामेर्सी कौंसिल आफ इंडिया की दी गई गाइडलाइन के अनुसार यह संस्थान छात्रों के चौहमुखी विकास के साथ-साथ मानव कल्याण के कार्यों से सदैव जोड़े रखती है। छात्रों ने वृद्धों के साथ मिलकर खूब हंसी मजाक, उनके हालचाल व गेम खेलकर पूरे वृद्ध आश्रम का माहौल खुशी मय कर दिया।यह भ्रमण कोआॅर्डिनेटर करिशमा अग्रवाल एवं नवनीश की देखरेख में आयोजित किया गया। इस मौके पर संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग, डा.मुस्कान गर्ग, डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, आई.एस.एफ.सी.पी.आर. के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग ने कहा कि संस्था द्वारा वृद्ध आश्रम के भ्रमण निरंतर जारी रहेंगे, ताकि कालेज के विद्यार्थी बुजुर्गों का हालचाल पूछकर उनको कोई कमी महसूस न होने दे। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की सेवा से उत्तम कोई सेवा नहीं है और बुजुर्गों की सेवा करके मन को बड़ा सुकून मिलता है। इस मौके पर कालेज के विद्यार्थी व फैकल्टी स्टाफ मौजूद था।

