टी.एल.एफ. स्कूल में मदर्स डे का भव्य आयोजन, नन्हे बच्चों ने जीता सभी का दिल

voice punjabtime
3 Min Read

शहर की प्रमुख शिक्षण संस्था द लर्निंग फील्ड ए ग्लोबल स्कूल (टी.एल.एफ) स्कूल में चेयरमैन प्रवीण गर्ग, चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग व डायरेक्टर डा.मुस्कान गर्ग के दिशा-निर्देशों पर आज स्कूल के किंडरगार्टन विंग में मदर्स डे बड़े हर्षोल्लास और भावनात्मक माहौल के साथ मनाया गया। कार्यक्रम ने पूरे परिसर को खुशियों और अपनत्व से भर दिया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ टी.एल.एफ. स्कूल के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग व डायरेक्टर डा.मुस्कान गर्ग तथा प्रिंसिपल व अध्यापकों द्वारा संयुक्त तौर पर ज्योति प्रज्वलित करके किया। नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के विद्यार्थियों की माताओं ने कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति दर्ज करवाई। इस दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने स्वागत नृत्य और भावपूर्ण कविता मेरी मां प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मॉम एंड मी रैंप वॉक रहा, जिसमें माताएं और बच्चे एक जैसे परिधानों में हाथों में हाथ डालकर मंच पर उतरे। इस प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। इस मौके पर विद्यार्थियों ने अपनी माताओं को प्रेम के प्रतीक स्वरूप हस्तनिर्मित क्राउन, कार्ड और फोटो फ्रेम भेंट किए। माताओं के लिए रैप द गिफ्ट और म्यूजिकल बॉन्डिंग जैसे मनोरंजक खेल भी आयोजित किए गए, जिन्होंने कार्यक्रम में हंसी और अपनापन भर दिया। इस समागम के दौरान सभी विजेताओं को प्रबंधक कमेटी की ओर से उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान समागम को संबोधित करते हुए चेयरमैन प्रवीण गर्ग ने कहा कि मां बच्चे की पहली गुरु और सबसे अच्छी मित्र होती है। उन्होंने कहा कि मां का प्यार अमृत के समान है जो हमें किसी भी मुसीबत के समय हारने नहीं देता। मां एक शिक्षक की भूमिका भी निभाती है और एक मार्गदर्शक के रूप में भी काम करती है।चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग ने माताओं के निस्वार्थ प्रेम की सराहना की। उन्होंने मां के महत्व को समझाते हुए कहा कि मां भगवान का रूप होती है, मां को भगवान ने अपने गुणों से नवाजा है। जिसने अपने माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त कर लिया, समझो उसे भगवान प्राप्त हो गये। माता-पिता की सेवा से बढ़कर कोई भक्ति नहीं हो सकती, माता-पिता की सेवा के समान कोई पुण्य, कोई हवन, कोई यज्ञ, कोई व्रत नहीं है। इस मौके पर स्कूल की डायरेक्टर डॉ. मुस्कान गर्ग ने संस्कारयुक्त परवरिश के महत्व पर प्रकाश डाला। अंत में प्रिंसिपल ने सभी माताओं, शिक्षकों और स्टाफ का धन्यवाद किया, जिनके सहयोग से यह आयोजन यादगार बना। कार्यक्रम का समापन केक कटिंग और रिफ्रेशमेंट्स के साथ हुआ, जहां हर मां की आंखों में खुशी और गर्व साफ झलक रहा था। इस मौके पर स्कूल के अध्यापक, विद्यार्थियों की मां तथा विद्यार्थी मौजूद थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *