शहर की प्रमुख शिक्षण संस्था द लर्निंग फील्ड ए ग्लोबल स्कूल (टी.एल.एफ) के विद्यार्थियों ने लुधियाना में आयोजित शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया। इस संबंधी जानकारी देते हुए स्कूल के चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग ने कहा कि टी.एल.एफ. स्कूल विद्यार्थियों ने राइफल और पिस्टल प्रतियोगिताओं में बेहतरीन एकाग्रता, आत्मविश्वास और सटीक निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में गुरशान ने पिस्टल वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किया। वहीं राइफल वर्ग में तवनीत, गुरसोच, गुनरीत, गुरांश और सहजलीन ने गोल्ड मेडल जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। गुरांश को गोल्ड मेडल के साथ नकद राशि भी प्रदान की गई। इसके अलावा गुरफतेह, पवित्राज और वान्या ने सिल्वर मेडल प्राप्त किए। वहीं निमरजीत, जापनूर, दिव्यम, मेहनाज, अंबर, बरपर्ताप, रिदिश, बरकत और सुखराज ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर स्कूल का गौरव बढ़ाया। रिदिश को ब्रॉन्ज मेडल के साथ नकद राशि भी मिली। इस मौे पर स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग, डायरेक्टर डा.मुस्कान गर्ग और अध्यापकों ने सभी विजेता विद्यार्थियों को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता अनुशासन, मेहनत और समर्पण का परिणाम है। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग, डायरेक्टर डॉ. मुस्कान गर्ग, प्रिंसिपल नीतू डांडी तथा डीन अकादमिक्स रविंदर कौर ने विद्यार्थियों और कोचों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि स्कूल शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए निरंतर प्रयासरत है।

