आम आदमी पार्टी की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने वार्ड नंबर 22 का दौरा कर स्थानीय पार्षद आशा मक्कड़, परवीन मक्कड़, जिला सचिव सरदार प्यारा सिंह बदनी, सरदार कुलविंदर सिंह चक्कियां, ब्लॉक इंचार्ज नीतू अरोड़ा तथा वार्ड निवासियों से मुलाकात की और उनके सहयोग व समर्थन के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा जनहित में अनेक ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं और प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की लोक-कल्याणकारी नीतियों का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है। इस बैठक के दौरान उपस्थित लोगों ने पंजाब सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और जनहितैषी योजनाओं की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि प्रदेश की तरक्की, खुशहाली और बेहतर भविष्य के लिए पंजाब की जनता मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आगे भी अपना समर्थन जारी रखेगी। इस मौके पर विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है और विकास की यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी। “पंजाब का एक ही नारा-भगवंत मान सरकार दोबारा” के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

