मोगा विधायक डॉ अमनदीप कौर अरोड़ा ने मोगा के न्यू टाउन, मित्तल रोड में चल रहे पी.सी सड़क निर्माण कार्य का मौके पर पहुंचकर जायजा लिया गया। इस दौरान सड़क निर्माण की गुणवत्ता और कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया । अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और काम को निर्धारित मानकों के अनुसार पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । विधायक ने इस मौके पर कहा कि हलका मोगा में विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है और लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयास जारी रहेंगे।

