फरीदकोट में एसएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 4 किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार 4 तस्करों के आपराधिक रिकार्ड की जानकारी

voice punjabtime
2 Min Read
Oplus_131072

 

फरीदकोट में सोमवार को एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि युद्ध नशों के विरुद्ध अभियान के तहत नशा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 किलो 29 ग्राम हेरोइन, एक मारुति ब्रेजा कार और तीन आईफोन बरामद किए हैं।
एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस ने बताया कि 5 सितंबर को सीआईए स्टाफ प्रभारी एसआई हाकम सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम सदर कोटकपूरा क्षेत्र में गश्त व संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान गांव खारा के रकबे में श्री मुक्तसर साहिब रोड पर बंद पड़े पेट्रोल पंप की खंडहर इमारत के पास एक ब्रेजा कार खड़ी दिखाई दी। पुलिस को देखकर कार में सवार चार युवक भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप सिंह उर्फ सीपा निवासी हरीके कलां (मुक्तसर), मनवीर सिंह उर्फ हनी, प्रवेश पुत्र रोशन लाल और वासू बिरला पुत्र विनोद कुमार, निवासी कोटकपूरा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वासू के खिलाफ पहले एक और संदीप के खिलाफ तीन नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं। थाना सदर कोटकपूरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लेने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस सप्लाई स्रोत और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *