सोशल वेल्फेयर क्लब ने शिक्षक दिवस मनाकर टीचरों को किया सम्मानित 

voice punjabtime
3 Min Read

सोशल वेल्फेयर क्लब रजि: मोगा की ओर से शिक्षक दिवस के अवसर पर इंडो सोवियत कॉलेज आॅफ फामेर्सी में विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज एवं विद्यार्थियों के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वाले शहर के तीन प्रतिष्ठित शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस समारोह में डॉ. गौरव शर्मा, पीएचडी साइंस टीचर, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़कियां), गांव डरोली भाई; अनिल अरोड़ा, अंग्रेजी शिक्षक, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़कियां), गांव डाला तथा मैडम करिश्मा अग्रवाल, सहायक प्रोफेसर, सोशल फामेर्सी एवं विभागाध्यक्ष, फामेर्सी, इंडो सोवियत कॉलेज मोगा को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित शिक्षकों को शॉल, स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र भेंट किए गए। इस अवसर पर मैडम इंदु पुरी, एम.डी. पी मार्का आॅयल ने कहा कि गुरुओं का सम्मान करना ही शिक्षक दिवस की वास्तविक भावना है। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इंडो सोवियत कॉलेज के चेयरमैन परवीन गर्ग एवं डायरेक्टर घनश्याम दास गुप्ता ने कहा कि शिक्षकों को विद्यार्थियों के साथ अपने बच्चों की तरह व्यवहार करना चाहिए, ताकि शिक्षक और विद्यार्थी के रिश्तों में विश्वास एवं प्रगाढ़ता पैदा हो सके। इस मौके पर क्लब के प्रधान ओ.पी. कुमार ने कहा कि बच्चों और शिक्षकों के बीच आपसी तालमेल में कमी नहीं होनी चाहिए। माता-पिता और शिक्षकों को बच्चों की मनोदशा को समझते हुए उनके भविष्य से जुड़े फैसले लेने चाहिए। उन्होंने सम्मानित शिक्षकों के जीवन, उपलब्धियों एवं संघर्षों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को उनके पदचिह्नों पर चलने के लिए प्रेरित किया। ओ.पी. कुमार ने बताया कि 5 सितंबर को देश के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में शिक्षक दिवस मनाया जाता है। डॉ. राधाकृष्णन एक महान शिक्षक, दार्शनिक एवं विद्वान थे।

इस समारोह में विशेष रूप से उपस्थित नरेश मेहंदी रत्ता एवं प्रो. बलविंदर सिंह ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके भविष्य को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस मौके पर कॉलेज के चेयरमैन प्रवीण गर्ग ने कहा कि सोशल वेल्फेयर क्लब द्वारा शिक्षक दिवस का आयोजन कॉलेज में करके संस्था को जो सम्मान दिया गया है, उसके लिए वे और कॉलेज के सभी सदस्य क्लब के सदैव आभारी रहेंगे। इस अवसर पर कॉलेज के डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, आई.एस.एफ.सी.पी.आर. के प्रिंसिपल डा.आर.के.नारंग, मैडम नीतिका शर्मा, डीन एग्जामीनेशन इंजी. जसप्रीत इंद्र सिंह, सोशल वेल्फेयर क्लब के झलमन दास, मंगत राम शर्मा, सक्षम सिंगला, अशोक नरूला, अजय सिंगला, राजविंदर सिंह, सुरेश मेहंदी रत्ता, पंकज गोयल, ओपिंदर वालिया, कैलाश मंगला, बलविंदर कुमार, जोगिंदर कुमार सिंगला सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *