voice punjabtime
1 Min Read

आज वार्ड नंबर-43 बग्गेयाना बस्ती में 11 लाख रुपए की लागत से सड़कों पर प्रीमिक्स डालने के कार्य की शुरूआत हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा द्वारा करवाई गई। इस मौके पर मेयर बलजीत सिंह चानी, गुरप्रीत सिंह, अजय कुमार, डा. राजू, पार्षद जसविंदर सिंह, पार्षद जगदीप सिंह के अलावा वार्ड निवासी मौजूद थे। इस मौके पर हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि मोगा हलके के निवासियों से पंजाब की मान सरकार द्वारा किए गए वायदे को एक-एक पूरा करके किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोगा हलके के वार्डो के विकास कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं।  उन्होंने मोगा निवासियों को कहा कि अगर उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ता है तो उनके ध्यान में लाए जिसका पहल के अधार पर समाधान किया जाएगा। इस मौके पर वार्ड निवासियों ने हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा का विकास कार्यों की शुरूआत करने पर धन्यवाद किया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *