voice punjabtime
2 Min Read

शहर के कोटकपूरा बाईपास पर स्थित माता बगलामुखी मंदिर एवं यज्ञशाला मंदिर में 5 मई को मनाए जा रहे माता बगलामुखी जन्मदिन समागम के निमंत्रण कार्ड मोगा के प्रसिद्ध समाजसेवी, ग्रेट पंजाब प्रिंटर के एम.डी नवीन सिंगला ने आचार्य नंद लाल शर्मा की अगुवाई में जारी किए गए। इस मौके पर आचार्य नंद लाल शर्मा ने कहा कि माता बगलामुखी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में माता बगलामुखी मंदिर यज्ञशाला में 5 मई को 24 घंटे का अखंड महायज्ञ महामाई के जयघोष के साथ सुबह 8 बजे आरंभ किया जाएगा। सांय 7 बजे भजन गायकों की तरफ से महामाई की चौकी के आयोजन के भेंटो का गुणगान किया जाएगा। आयोजन के दौरान मां बगलामुखी के दरबार को पीला सजाया जाएगा । उन्होंने कहा कि कोई भी श्रद्धालु इस पवित्र महायज्ञ में आहुतियां डालकर मां बगलामुखी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकता है। इस मौके पर सोनू जैसवाल, हरीश धीर, गायक सुखदेव सांवरा, मिंटू सम्राट, जैकी गोयल, बनवारी ढींगड़ा, सुरिंद्र डब्बू, हुक्म चन्द अग्रवाल, संदीप जिंदल, राजेश अग्रवाल, अमित नोहरिया, मनोज जैसवाल, धर्मेंद्र शर्मा, रूप लाल नागर, इंद्रजीत राही, सोनू धवन, महेश बंसल, दीपक पुरी, रिंकू मिगलानी, श्याम, भारत भूषण, रणजीत सिंह, सनी खन्ना, संजीव खन्ना के अलावा अन्य उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *