राज्य की प्रमुख संस्था आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी के फार्म.डी. फाइनल वर्ष की छात्रा श्वेता चाहल का चयन एनोवस इंस्टीट्यूट आफ क्लीनिकल रिसर्च में बतौर एकेडमिक हेड एवं फैकल्टी पद पर हुआ। वहीं एम.फार्म फार्माकोगनोसी के छात्र दीपांशु भट्ट का चयन ओवरसीज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड में मैनेजमेंट ट्रेनी के पद पर नौकरी हेतु चयन हुआ। प्लेसमेंट सेल के हेड डा. अमनदीप सिंह ने बताया कि आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी में फाइनल वर्ष के छात्रों का चयन डिग्री होने के पूर्व ही लगभग कर दिया जाता है। छात्रों को तकनीकी शिक्षा एवं रिसर्च के साथ-साथ प्लेसमेंट के लिए लगातार ट्रेनिंग दी जाती है। यहां का मैनेजमेंट छात्रों के चौहमुखी विकास के लिए समस्त सुविधाएं मुहैया करवाता है। इस मौके पर संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव इंजी. जनेश गर्ग, डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, आई.एस.एफ.सी.पी.आर के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग ने प्लेसमेंट में चयनित हुए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

