हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने डरोली भाई मानर के खालों को नए ढंग से बनाने के कार्य की करवाई शुरूआत

voice punjabtime
2 Min Read

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की विकास पक्षीय सोच तथा कैबिनेट मंत्री वरिंदर कुमार गोयल के प्रयासों के चलते पंजाब सरकार ने नहरी पानी का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए मोगा जिले के गांव घलकलां में मोगा नहर उप मंडल कार्यालय 9615/आर, 9750/एल, 13290/आर के अधीन आती डरोली माइनर की 9 इंच की नहरों को नया बनाने के कार्य की शुरूआत आज हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा द्वारा करवाई गई। इस मौके पर हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि मोगा नहरी उप मंडल के तहत पड़ती डरोली भाई माइनर से खालों के कार्य को शुरू कर दिया गया है। ये खाले लगभग 40 वर्ष पहले बनाए गए थें और अब पूरी तरह से टूट चुके थे। जिसके चलते इनको नया बनाया जा रहा है, ताकि इन मोघों के सभी हिस्सेदारोंं को नहरी पानी की आपूर्ति की जा सके और गिरते भूजल स्तर को रोका जा सके। इन मोघों से लगभग 850 एकड़ भूमि को लाभ मिलेगा। इन नहरों की कुल लंबाई लगभग 45,000 फीट (13.71 किलोमीटर) है और निर्माण की कुल लागत 3.21 करोड़ रुपये होगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शहरों के साथ-साथ गांवों के विकास कार्यों के लिए अधिक से अधिक ग्रांट जारी करके विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, जो युद्ध स्तर पर जारी है। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य मोगा शहर व गांवों का सर्वपक्षीय विकास कार्य करवाना है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को भी किसी प्रकार की समस्या पेश आती है तो उनके ध्यान में लाई जाए जिसका पहल के आधार पर हल किया जाएगा। इस मौके पर गांव डरोली भाई माइनर के अंतर्गत आते गांवों के लोगों तथा किसानों ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, कैबिनेट मंत्री वरिंदर कुमार गोयल व हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा का विशेष तौर पर धन्यवाद किया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *