भारत विकास परिषद ने पहलगाम में हुई आतंकवादी घटना में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि

voice punjabtime
2 Min Read
भारत विकास परिषद् की मोगा शाखा द्वारा जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकवादी घटना के संदर्भ में आज शहीदी पार्क के हाल में एक बैठक की गई जिसमें शाखा की कोर कमेटी के सदस्यों के साथ साथ सामान्य सदस्यों ने भी भाग लिया । बैठक में इस्लामिक आतंकवादी संगठन द्वारा पहलगाम में किए गए नृशंस हत्या कांड की कड़े शब्दों में घोर निंदा की गई । बैठक में उपस्थित सदस्यों ने इस बात पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अपने परिवार के साथ छुटियां मनाने गए लोगों को उनका धर्म पूछ कर गोलियों से छलनी कर दिया गया, ऐसा जघन्य अपराध देश के लोग किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे । सभी सदस्यों ने एक स्वर में अपने गुस्से को दर्शाते हुए कहा कि ऐसी क्रूर मानसिकता वाले देशद्रोहियों के लिए इस देश में कोई स्थान नहीं है । उन्होंने सरकार से आह्वान करते हुए कहा कि मानवता के प्रति ऐसी दरिंदगी करने वाले सभी संगठनों को जड़ से उखाड़ कर उनका नामो निशान मिटा देना चाहिए । इस काम में देश की सारी जनता सरकार के कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ी है और सब प्रकार का सहयोग देने के लिए तैयार है । अंत में इस आतंकवादी हमले में मारे गए निहत्थे मासूम लोगों को दो मिनट का मौन रख कर भावभीनी श्रद्धांजली दी गई और सर्वेश्वर भगवान से उनकी आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना भी गई । और इस हमले में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई । इस बैठक में बड़ी संख्या में सदस्यों ने भाग लेकर आतंकवाद के विरुद्ध अपनी प्रतिक्रिया दी ।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *