मोगा यूथ वैल्फेयर क्लब ने वार्षिक जागरण के उपलक्ष्य में किया झंडा पूजन

voice punjabtime
2 Min Read
 मोगा यूथ वैल्फेयर क्लब द्वारा  क्लब की 14 वीं वर्षगांठ पर 26 अप्रैल को मां चिंतपूर्णी धाम हिमाचल प्रदेश में करवाए जा रहे मां भगवती के जागरण के उपलक्ष्य में आज भीम नगर कैंप स्थित मंदिर में मां भगवती के झंडा पूजन किया गया। सर्वप्रथम झंडा पूजन की रस्म समाजसेवी ताज होटल के मालिक सूरज धमीजा ने अपने परिवार सहित अदा की। इस दौरान मां भगवती की जयघोष के जयकारे लगाए गए। इस मौके पर क्लब के सरपरस्त डिप्टी मेयर अशोक धमीजा व अध्यक्ष नीरज बठला ने बताया कि क्लब द्वारा विशाल जागरण 26 अप्रैल को मोगा धर्मशाला चिंतपूर्णी धाम में करवाया जा रहा है। जिसमें मां भगवती का गुणगान मांई शीतला दुर्गा भजन मंडली मोगा के गायक व रैंपी साज दिल्ली वाले करेंगे। इस जागरण का शुभारंभ दरबार उद्घाटन ग्रेट पंजाब प्रिंटर के एम.डी. समाजसेवी नवीन सिंगला करेंगे। जागरण में हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा एवं विशेष सहयोगी अरोड़ा  बिरादरी के सरप्रस्त राजेन्द्र वधवा, विनोद अरोड़ा, डिंपल गाबा विशेष तौर पर उपस्थित होंगे।इस मौके पर दीपक मिगलानी, संदीप गर्ग, डिंपल राजदेव, प्रभजोत सिंह गिल, कीमत लाल काली, सुरेश मिड्डा, गुलशन अरोड़ा, संजय कोचर, विप्पन मिगलानी, दीपक कालड़ा, बंटी अनेजा, जतिंदर जस्सा, बिल्ला धमीजा, गुरिंदर सिद्धू, मनप्रीत शर्मा, बंटी पोपली, रीतिक अरोड़ा, विकास जिंदल, मोहित मिगलानी, राजेन्द्र कुमार मंगा आदि उपस्थित थे।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *