पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों की याद में दो मिनट का मौन धारण रखकर दी श्रद्धांजलि

voice punjabtime
2 Min Read

मोगा शहर में हमेशा समाज सेवी व धार्मिक कार्यों में अग्रणी रहने वाली अनमोल वैल्फेयर क्लब मोगा सिटी की 2024-25 वर्ष की अंतिम बैठक भारत माता मंदिर के हाल में अध्यक्ष राजेश अरोड़ा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक से पहले जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों की याद में दो मिनट का मौन धारण रखकर मृतकों की याद में मंदिर में कैंडल जलाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस दौरान क्लब के सचिव विवेक मजीठिया ने बैठक में पहुंचे सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया। वहीं कैशियर एडवोकेट प्रवीण सचदेवा ने क्लब के 2024-2025 का लेखा-जोखा पेश किया, जिसे क्लब पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से पास किया। इस दौरान क्लब के अध्यक्ष राजेश अरोड़ा ने क्लब की कार्यशैली की सफलता पर सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए क्लब की 2024-25 की कार्यकारिणी को भंग कर दिया। उन्होंने कहा कि अगली क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन 3 मई को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 11 मई को मां चिंतपूर्णी की जयंती पर क्लब का हर सदस्य घर में 11-11 दीप जलाकर मनाएंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों का बैठक में उपस्थित होने पर धन्यवाद करते कहा कि क्लब का मुख्य उद्देश्य मानवता की भलाई के कार्य करना है तथा क्लब द्वारा समाज सेवा के प्रकल्पों को आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा। उन्होंने क्लब द्वारा गत माह करवाए गए सामूहिक कन्यादान के सफल आयोजन में शहर निवासियों, समाज सेवी, धार्मिक संस्थाओं द्वारा दिए गए योगदान के लिए उनका धन्यवाद किया। इस बैठक में राजेश अरोड़ा, सुरिंदर तायल पिंटू, हरी सिंगला, प्रलाद कालड़ा, एडवोकेट प्रवीण सचदेवा, विवेक मजीठिया, रमिकांत जैन, गौरव जिंदल, विशाल ढींगरा, प्रिंस गाबा, अक्षय गुलाटी, जगचनन जग्गी, राघव गुप्ता, कपिल कपूर, अमन मेहंदी, अश्विनी आहूजा, पवन कुमार, मानव कालड़ा, दीपक शर्मा आदि पदाधिकारी मौजूद थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *