मोगा यूथ वैल्फेयर क्लब द्वारा क्लब की 14 वीं वर्षगांठ पर मां चिंतपूर्णी धाम हिमाचल प्रदेश में करवाए जा रहे मां भगवती के जागरण के उपलक्ष्य में आज भीम नगर कैंप स्थित मंदिर में श्रद्धालुओं का जत्था बस द्वारा मां चिंतपूर्णी धाम के लिए रवाना हुआ। इस बस यात्रा को समाज सेवी अमरनाथ व सुरेश मिड्डा ने हरी झंडी देकर रवाना किया। इस मौके पर भगवती की जयघोष के जयकारे लगाए गए। इस मौके पर क्लब के सरपरस्त डिप्टी मेयर अशोक धमीजा, अध्यक्ष नीरज बठला,दीपक मिगलानी, संदीप गर्ग, डिंपल राजदेव, प्रभजोत सिंह गिल, कीमत लाल काली, सुरेश मिड्डा, गुलशन अरोड़ा, संजय कोचर, विप्पन मिगलानी, दीपक कालड़ा, बंटी अनेजा, जतिंदर जस्सा, बिल्ला धमीजा, गुरिंदर सिद्धू, मनप्रीत शर्मा, बंटी पोपली, रीतिक अरोड़ा, विकास जिंदल, मोहित मिगलानी, राजेन्द्र कुमार मंगा आदि उपस्थित थे।

