भाजपा की ओर से मोगा जिले की चारों विधानसभा हलकों के 15 मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए गए

voice punjabtime
4 Min Read

 

पंजाब में भाजपा की डबल इंजन सरकार लाकर ही पंजाब के लोगों तथा पंजाब का भला हो सकता है। क्योंकि आज तक जितनी भी समय-समय की सरकारों ने पंजाब पर शासन किया है किसी ने भी पंजाब के लोगों का भला नहीं किया। इसलिए पंजाब में कानून व्यवस्था, आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। जिसको ठीक करने के लिए भाजपा की डबल इंजन सरकार लाना इस समय की जरूरत बन गई है, ताकि पंजाब से नशा तथा आतंकवादी गतिविधियों को बंद किया जा सके। उक्त विचार भाजपा के जिलाध्यक्ष डा.सीमांत गर्ग की तरफ से मोगा जिले के 15 मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा के अवसर पर पूर्व मंत्री तथा भाजपा के मोगा जिले के प्रभारी मनोरंजन कालिया ने आज 15 मंडलों के अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र देने के अवसर पर प्रकट किए। इस अवसर पर पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने कहा कि 2027 में भाजपा की सरकार को लाने के लिए अभी से नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को अपना कार्य शुरू कर देना चाहिए तथा  लोगों को भाजपा की नीतियों से अवगत करवाकर अपने साथ जोडक़र पार्टी को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा जहां अंतर राष्ट्रीय स्तर पर सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में उभरी है। वहीं भाजपा की केन्द्र सरकार में शामिल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा और भी मंत्री व नेता मजबूत दृढ़ इरादे के हैं, जो फैसला करते हैं तथा उस पर पूरे उतरते हैं। उन्होंने कहा कि पहलगाम में जो हमरे हिंदू भाईयों पर पाकिस्तान आतंकवादियों द्वारा गोलियां चलाकर उनको शहीद किया गया है उसका बदला भाजपा की केन्द्र सरकार हर हाल में लेगी, लेकिन उसका समय व दिन तथा हमारी सेनाओं व समय पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि किसी भी आतंकवादी को बख्शा नहीं जाएगा तथा हर हालत में निर्दोष लोगों की हत्या का बदला सख्त से सख्त कार्रवाई करके लिया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष डा.सीमांत गर्ग ने कहा कि जिन मंडल अध्यक्षों को नियुक्त किया गया है उन मंडल अध्यक्षों को अपने-अपने इलाके में लोगों को केन्द्र सरकार की नीतियां व योजनाएं जिनका लाभ लोगों को जमीनी स्तर पर मिल रहा है जिसमें उज्जवला स्कीम के तहत गरीब लोगों को मुफ्त सिलेंडर, गरीब लोगों को कच्चे मकान बनाने के लिए डेढ़ लाख रुपए की आर्थिक सहायता, किसानों की आर्थिक दशा ठीक करने के लिए उनको प्रधानमंत्री कृषि योजना के तहत आर्थिक सहायता देना, जन-धन योजना के तहत गरीब लोगों के खातों में आर्थिक सहायता पहुंचाना, रेहड़ी फड़ी वालों को अपने कामकाज शुरू करने के लिए दस हजार से एक लाख रुपए तक बिना गारंटी कर्जा मुहैया करवाने समेत और भी कई योजनाएं हैं जिनका लाभ लोगों को जमीनी स्तर पर दिया जा रहा है। उन्होंने स्कीमों के बारे में लोगों को जागरूक करके भाजपा के साथ जोडक़र पार्टी को मजबूत करना चाहिए, ताकि 2027 में पंजाब में भाजपा की सरकार बनाई जा सके। इस अवसर पर पूर्व मंत्री व भाजपा के सीनियर नेता मनोरंजन कालिया को भाजपा के जिलाध्यक्ष डा.सीमांत गर्ग व अन्य पदाधिकारियों ने बुके देकर स्वागत किया।  इस मौके पर पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का मुंह मीठा करवाकर उन्हें बधाई दी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *