अबोहर के गांव में नकाबपोश युवकों ने सरपंच को गोली मार कर किया घायल

voice punjabtime
2 Min Read

अबोहर । अबोहर के गांव भागसर के मौजूदा सरपंच को बीती रात नकाबपोश हमलावरों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल सरपंच को उनके परिजनों द्वारा सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां से उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद फरीदकोट मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही थाना बहाव वाला की पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई।
गांव भागसर के मौजूदा सरपंच सुधीर कूकणा कल रात अपने खेत से कार में सवार होकर घर की तरफ आ रहे थे तो रास्ते में बाइक सवार दो नकाबपोश युवक ने उन्हें रुकने का इशारा किया। जैसे ही उन्होंने कार रोक कर कार का शीशा नीचे किया तो उक्त लडक़ों में से एक युवक ने अपनी पिस्तौल से उन पर गोली दाग दी जो कि उनके कंधे पर लगी और वह लहूलुहान होकर वहीं पर गिर पड़े। जबकि हमलावर मौके से भाग गए।
सरपंच के चचेरे भाई ने बताया कि जैसे ही उन्हें गोली लगने की सूचना मिली तो उनके बड़े भाई जय सिंह ने तुरंत घायल सुधीर को अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इधर इस घटना से पूरे गांव में भाई का माहौल पाया गया। वहीं सूचना मिलते ही थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी।
——-

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *