उपभोक्ता अधिकार संगठन (सी.आर.ओ) मोगा के पंजाब अध्यक्ष पंकज सूद द्वारा दो दिवसीय तीसरा सतीश सूद मेमोरियल बैडमिंटन टूनार्मेंट का आयोजन मोगा के टाउन हॉल स्थित ओलंपियन बलबीर सिंह बैडमिंटन स्टेडियम में किया गया, जो अपनी अमिट यादें छोड़ते हुआ संपन्न हुआ। इस मौके पर पंकज सूद ने कहा कि साल दर साल इस टूनार्मेंट की प्रसिद्धि पंजाब के बैडमिंटन खिलाड़ियों में बढ़ती जा रही है और अंडर 15 गर्ल्स/बॉयज, अंडर 19 बॉयज और ओपन डबल्स मुकाबलों में पंजाब भर से करीब 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पहले दिन टूनार्मेंट का उद्घाटन भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. सीमांत गर्ग और मोगा कांग्रेस हलका इंचार्ज मालविका सूद ने किया और आए हुए सभी खिलाड़ियों को टूनार्मेंट में भागीदारी प्रमाण पत्र वितरित किए। मैचों के आखिरी दिन हर साल की तरह इस साल भी विधायक मोगा डा. अमनदीप कौर अरोड़ा मुख्य अतिथि पहुंची, जिन्होंने ने सी.आर.ओ पंजाब के खेलों के प्रति जुनून की प्रशंसा की और कहा कि बच्चों को खेलों की ओर ले जाना सरकार की नशे के खिलाफ मुहिम का हिस्सा है। विधायक मोगा डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने मोगा के खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि ओलंपियन बलबीर सिंह बैडमिंटन स्टेडियम 1975 में बनाया गया था, और वर्ष 1997 में इसका जीर्णोद्धार किया गया था और यह स्टेडियम मोगा की ऐतिहासिक धरोहर है और इसके रख-रखाव की जिम्मेदारी लेते हुए मुझे बहुत गर्व महसूस होगा और जल्द ही मैं इसकी छत और लड़के-लड़कियों के टॉयलेट की मुरम्मत के आदेश जारी करेंगे और यह तोहफा मोगा के खेल प्रेमियों को दिया जाएगा। विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने मसीह बैडमिंटन अकादमी चलाने वाले पंजाब मसीह ऊना, उनकी पत्नी नरिंदर और दोनों बच्चों के बैडमिंटन के प्रति जुनून को सम्मानित किया। इस अवसर पर बी.बी.एस. ग्रुप के चेयरमैन प्रसिद्ध समाजसेवी और खेल प्रेमी संजीव सैनी, बब्बी ठेकेदार, तुषार गोयल, जगदीप जैमलवाला, खोसा को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सी.आर.ओ पंजाब टीम से पहले दिन आए डॉ. सीमांत और मालविका सूद और दूसरे दिन आए पंजाब कांग्रेस सचिव मंजीत मान और उनकी पत्नी पार्षद अमन मान को सम्मानित किया गया। सी.आर.ओ पंजाब टीम और मसीह बैडमिंटन अकादमी ने स्टेडियम की मुरम्मत करवाने का आश्वासन देने के लिए विधायक डा.अमनदीप कौर अरोड़ा का धन्यवाद किया। उन्होंने सभी खेल प्रेमियों ने उनका धन्यवाद किया और उन्हें सम्मानित किया। इसके बाद विधायक डा.अमनदीप कौर अरोड़ा द्वारा विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार दिए गए, जहां अंडर 15 लड़कों की श्रेणी में लुधियाना के तनुश पराशर ने पहला पुरस्कार जीता और मोगा के इयान मित्तल ने दूसरा पुरस्कार जीता। अंडर-15 लड़कियों की श्रेणी में, पहला पुरस्कार फिरोजपुर की जपलीन कौर ने जीता और दूसरा पुरस्कार जेनिफर मोगा ने जीता। लड़कों के अंडर-19 वर्ग में, पहला पुरस्कार दीपनेश फतेहगढ़ साहिब और दूसरा पुरस्कार हरकीरत पटियाला ने जीता। पुरुषों के डबल्स मुकाबले में पहला पुरस्कार मोगाबाद के परविंदर और खुशप्रीत ने जीता और दूसरा पुरस्कार लुधियाना के वैभव और हर्ष बावा ने जीता। इसके बाद सीआरओ पंजाब टीम ने इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में मदद करने के लिए आयोजकों को धन्यवाद देते हुए सम्मानित किया।

