विजिलेंस चीफ पर एक्शन के बाद जालंधर पहुंचे ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत भुल्लर, देखें वीडियो

voice punjabtime
4 Min Read

जालंधर: पंजाब सरकार ने ड्राइविंग लाइसेंस घोटाले से जुड़े मामले में हाल ही में विजिलेंस के चीफ डायरेक्टर ADGP एसपीएस परमार, फ्लाइंग स्क्वॉयड AIG स्वर्नदीप सिंह और जालंधर विजिलेंस ब्यूरो SSP हरप्रीत सिंह को सस्पेंड किया है। वहीं उनकी जगह 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी ADGP एनआरआई प्रवीण कुमार को विजिलेंस ब्यूरो की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस मामले के बाद आज ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर टेस्ट ट्रैक आरटीओ दफ्तर पर पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि पहले रोपड़ में टेस्ट ट्रैक के दफ्तर में चैकिंग की गई, जिसके बाद फगवाड़ा में टेस्ट ट्रैक दफ्तर में जांच की गई। उसके बाद वह अब जालंधर में टेस्ट ट्रैक दफ्तर में पहुंचे है, जहां दस्तावेज खंगाले गए। उन्होंने इस दौरान बच्चों से अधिकारियों द्वारा पैसों की मांग को लेकर बात की गई, लेकिन कोई ऐसा केस नहीं मिला। वहीं ट्रेक पर आने वाले समय में 2 अधिकारियों को नियुक्त किया जाएगा, जिसके चलते बच्चों से एक्स्ट्रा फीस लेने की शिकायतों ने निजात दिलाई जाए। वहीं ट्रैक पर टेस्टिंग के आने वाले लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पानी और बैठने की व्यवस्था के लिए डेढ़ लाख रुपए देने का ऐलान किया गया है, जो जल्द उन्हें मुहैया करवा जाएगा। पेडिंग ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर कहा कि वह एक माह तक खत्म कर दी जाएगी। इस दौरान आरसी का टेंडर अलग दिया जाएगा, वहीं टेस्टिंग का टेंडर अलग दिया जाएगा। स्मार्ट चिप के कारण जो पेडेंसी की समस्या आई है, उसको लेकर कंपनी की 5 करोड़ की सिक्योरिटी जब्त कर ली जाएगी, वहीं 6 करोड रुपए के किए गए काम को भी जब्त किया जाएगा। इस दौरान उन्हें ब्लैक लिस्ट करार दिया जाएगा। वहीं स्टाफ की कमी को लेकर मंत्री ने कहाकि जल्द स्टाफ की भर्ती की जाएगी, ताकि लोगों को परेशानी का सामना का हल किया जाए। दफ्तर में दलालों की एंट्री बैन होगी, किसी भी व्यक्ति को अंदर आने नहीं दिया जाएगा, सिर्फ ट्रायल देने वाले बच्चे को ही दफ्तर के अंदर आने की अनुमति होगी। ट्रायल की रिकार्डिग हेड ऑफिस एनआईसी में होती है, अगर उसमें टेस्टिंग फेल पाई गई तो उसका ड्राइविंग टेस्ट कैंसल होगा। जो भी करप्शन करने की कोशिश करेंगा उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है, जिसकी जांच की जाएगी। वहीं विजिलेंस के चीफ सहित अन्य अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाने को लेकर मंत्री ने कहा कि यह विभाग सीएम मान के पास है। ऐसे में कोई खामियां सीएम मान के पास उनके बारे में आई होगी तभी उन्होंने यह कार्रवाई की है।

 

जम्मू में हुए आतंकी हमले को लेकर मंत्री ने कहा कि वह निंदनीय घटना है। इस घटना में परिवारों के साथ उनकी संवेदना है। यह पहली बार हुआ है कि सैलानियों पर आतंकियों ने हमला किया। इस घटना में वह अपील करते है कि भारत सरकार आतंकियों के खिलाफ सख्त एक्शन लें, ताकि दोबारा ऐसी घटना ना हो सके। वहीं पंजाब में जम्मू-कश्मीर के विद्यार्थियों के साथ किसी तरह से कोई अप्रिय घटना नहीं हो रही है। अगर कोई भी कश्मीरी स्टूडेंट के साथ अत्याचार करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *