पुणे महाराष्ट्र से स्कॉर्पियो गाड़ियां भर कर ले जा रहा ट्राला कीरतपुर साहिब के नजदीक नहर के पुल से लटक गया इसके बाद हालांकि जानी नुकसान होने से बचाव हो गया लेकिन हादसा इतना भयंकर था कि चालक को अंदरूनी चोट आई है वहीं मालिकों का बड़ा नुकसान हुआ है घटना आज सुबह लगभग 5 बजे की है ट्राला के ड्राइवर सतीश मीणा ने बताया कि वह महाराष्ट्र पुणे से स्कॉर्पियो गाड़ियों की डीलीवरी देने के लिए मंडी हिमाचल प्रदेश जा रहा था इस दौरान जब वह कीरतपुर साहिब के नजदीक पहुंचा तो उसको नींद की झपकी आ गई जिसके बाद ट्राला बेकाबू होकर नहर के पुल की रेलिंग तोड़कर हवा में लटक गया, साथ स्टील ब्रिज होने के कारण दोनों पुलों के बीच ट्राला फस गया तथा वह बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाकर बाहर निकला इस दौरान उसे चोट भी लगी है उसने अपने मालिक को इस घटना के संबंध में बता दिया है महाराष्ट्र पुणे से ट्राला मलिक पहुंच रहे है इस दौरान ट्राला चालक की मदद करने के लिए जहां स्थानीय लोग पहुंचे वहीं पंजाब पलिस ने भी पहुंच कर मदद की है ट्राला चालक ने बताया कि ट्राला में 6 नई स्कॉर्पियो गाड़ियां भरी हुई है जिनका काफी नुकसान हुआ है मौके पर पहुंचे ए एस आई इंदर सिंह ने बताया कि ट्राला चालक सुरक्षित है उसकी सुरक्षा के लिए पंजाब पुलिस पहुंचीं है जल्द ही ट्राला को बाहर निकाला जाएगा

