बठिंडा कैंट में मोची का काम करने वाले एक युवक को सेना अधिकारियों ने बठिंडा कैंट की पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पकड़ा है। जिसका सेना के खुफिया विंग ने पूछताछ के बाद थाना कैंट पुलिस के हवाले कर दिया है। कैंट पुलिस ने उसको हिरासत में लेकर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान सुनील कुमार राम आयु 26 साल के तौर पर हुई है जो बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला था और पिछले 10 साल से बठिंडा के बेअंत नगर में रह रहा था। आरोपी के मोबाइल फोन से वाट्सएप चैट से ही इस बात का खुलासा हुआ है कि वो बठिंडा कैंट की जासूसी कर रहा था। जानकारी के अनुसार पहलगाम आंतकी हमले के बाद पूरे देश में सैनिक छावनियां में प्राइवेट तौर पर काम करने वाले लोगों की जांच शुरू हो गई है। बठिंडा कैंट में भी कई दिनों से सेना के खुफिया विंग की ओर से कैंट के अंदर प्राइवेट तौर पर काम करने वालों की जांच की जा रही थी। इस जांच के दौरान सेना के खुफिया विंग की टीम ने कैंट में ही मोची का काम करने वाले एक युवक से पूछताछ करने के बाद उसके मोबाइल फोन की जांच की तो उसमें वाट्सएप चैट मिली जिसमें उसकी पाकिस्तान की एक लड़की से बातचीत मिली है। हालांकि उक्त चैट 2023 की है लेकिन सेना अधिकारियों ने जब उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि उसकी पाकिस्तान की एक लड़की से दोस्ती हो गई थी। जिसके बाद उक्त लड़की ने उसको पैसों का लालच दिया। पूछताछ में पता चला कि वो उक्त पाकिस्तानी लड़की को बठिंडा कैंट के संबंध में जानकारी भेज रहा था। पता चला है कि उसको कई बार उक्त पाक महिला ने पैसे भी भेजे हैं।
इसको पढ़कर बताना सही है काल करना वाट्सएप
बठिंडा कैंट की जासूसी करने वाले मोची को सेना अधिकारियों ने पकड़ा
Leave a comment

