राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी के बलदेव कृष्ण आडिटोरियम हाल में राइस ब्रान डीलर एसोसिएशन रजि: 128 द्वारा मां भगवती का जागरण एवं विदायगी चौकी का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम पंडित राम चन्द्र शर्मा के नेतृत्व में संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव इंजी. जनेश गर्ग, डा.मुस्कान गर्ग, इशिता गर्ग, आस्था गर्ग, योगेश गर्ग,राहुल गर्ग, एडवोकेट सुनील गर्ग, सुनीता गर्ग, डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, आई.एस.एफ.सी.पी.आर के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग, राइस ब्रान डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन सिंगला, संदीप जिंदल, अनीता जिंदल, रमीशा जिंदल, अनमोल जिंदल, सोनिका बांसल, भारत भूषण बांसल, सुरिंदर कुमार महासचिव, संदीप जिंदल कैशियर, समीर मित्तल संरक्षक, श्री राम मित्तल संरक्षक, डा. परशुराम संरक्षक, प्रवीण गर्ग संरक्षक, सूरज धमीजा संरक्षक, प्रेमदीप संरक्षक, चेयरमैन राजेश अग्रवाल, सुबोध जिंदल सीनियर वाइस चेयरमैन, हर्ष गोयल प्रोजेक्ट चेयरमैन, राकेश जैसवाल उपाध्यक्ष, विजय गोयल उपाध्यक्ष, अशोक अरोड़ा उपाध्यक्ष, विवेश गोयल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रिशू अग्रवाल उपाध्यक्ष, राजेश कोचर उपाध्यक्ष, हुकम चंद अग्रवाल उपाध्यक्ष, सुमित पुजाना उपाध्यक्ष, विकास बांसल सचिव, विकास सिंगला सचिव, संयुक्त कैशियर अमित सिंगला, संयुक्त सचिव बी.एल.ढींगरा, सदस्य पार्षद भरत गुप्ता, अरविंद कानपुरिया, कुलदीप गर्ग, राजीव बांसल, हरीश जिंदल, रजनीश सिंगला, आशीष बोबी, दीपक मनचंदा, गगन कंबोज, नानक चोपड़ा, विक्की सचदेवा, नवीन गोयल एडवोकेट कानूनी सलाहकार, रमन कौशाल, बोबी कंबो, रजनीश खुराना, राकेशा कुमार गर्ग, सुमित गोयल, संजीव शर्मा, हरमन गिल, राहुल वर्मा, डा. संजीव मित्तल, विनीत बांसल, राहुल मित्तल, हरीश जिंदल, राकेश मिड्डा, रजनीश सिंगला, पंकज गर्ग, मिंटू गुप्ता ने अपने परिवारों सहित मां भगवती के दरबार में ज्योति प्रज्वलित की रस्म अदा की। इस दौरान मां ज्वाला जी धाम से लाई गई पावन ज्योति के सभी ने कतारों में लगकर दर्शन किए। इस मौके पर हर्ष शर्मा एंड पार्टी ने मंगला चरण, गणपति आराधना व पक्की भेंटों से मां भगवती के जागरण का आगाज किया। इस मौके पर भजन गायक हर्ष शर्मा ने रंग बरसे दरबार मैय्या जी तेरे रंग बरसे.., शेरां वाली नू पसंद किवे आई मुंहो कुछ बोल चुनियो.., खाटू वाले श्याम तेरी हो रही जय-जयकार.., बम भोले बम भोले बम-बम.., जय काली मां कलकत्ते वाली जय मां काली..आदि भेंटों का गायन करके आए हुए सभी पदाधिकारियों, कालेज स्टाफ, विद्यार्थियों को मंत्रमुग्ध किया। इस मौके पर आई.एस.एफ.कालेज के चेयरमैन प्रवीण गर्ग व राइस ब्रान डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन सिंगला ने जागररण व मां भगवती की चौकी के सफल आयोजन की सभी को शुभकामनाएं देते हुए सभी का धन्यवाद किया। जागरण व मां भगवती की चौकी के समापन पर मां भगवती की आरती करके सभी को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर लंगर का प्रसाद अटूट वितरित किया गया।

