अबोहर। ‘अपना अबोहर, अपनी आभा’ मुहिम के तहत विधायक संदीप जाखड़ की अगुवाई में शनिवार को हनुमानगढ़ रोड पर सफाई अभियान चलाया गया। विधायक ने स्वयं झाड़ू उठाकर डिवाइडरों की सफाई की और लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद कर शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने की अपील की।
उन्होंने बताया कि जाखड़ ट्रस्ट के माध्यम से डिवाइडरों में पौधारोपण किया गया है और आगे भी खाली स्थानों पर पौधे लगाकर उनकी देखभाल की जाएगी। स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग के लिए उन्होंने जनसहयोग को जरूरी बताया।
इस मौके पर ‘अपना अबोहर, अपनी आभा’ टीम ने श्रमदान किया।

