अनमोल वेलफेयर क्लब द्वारा सामूहिक कन्यादान समागम में आज जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के किए जाएंगे आनंद कारज : राजेश अरोड़ा

voice punjabtime
1 Min Read

अनमोल वेलफेयर क्लब की ओर से 5 अप्रैल को धवन पैलेस मोगा में करवाए जा रहे सामूहिक कन्यादान समागम में जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के आनंद कारज किए जाएंगे। उक्त जानकारी क्लब के अध्यक्ष राजेश अरोड़ा ने कांग्रेस की हलका इंचार्ज मालविका सूद, एन.आर.आई अनिल कालड़ा, मैडम अनमोल शर्मा व पार्षद मंजीत धम्मू को समागम का निमंत्रण कार्ड भेंट करने के अवसर पर प्रकट किए। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष राजेश अरोड़ा ने कहा कि सामूहिक कन्यादान समागम में जरूरतमंद परिवारों के नवविवाहित जोड़ों को घरेलू सामान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जोड़ों के आनंद कारज विश्वकर्मा गुरुद्वारा नजदीक आई.टी.आई मोगा में होंगे। उन्होंने शहर निवासियों को कन्यादान समागम में शिरकत करने की अपील की। इस मौके पर क्लब के सचिव विवेक मजीठिया, प्रोजेक्ट चेयरमैन गौरव जिंदल, गगनदीप मित्तल, अश्विनी आहूजा, पवन कुमार आदि सदस्य उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *